सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 37 नंबर विधानसभा सीट है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र जिला हमीरपुर के अंतर्गत आता है। यह हमीरपुर जिला की पांच विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 में परिसीमन के दौरान अस्तित्व में आया। इस विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा की उर्मिल ठाकुर और कांग्रेस की अनीता वर्मा को पटकनी देकर विधायक बने। यह विधानसभा क्षेत्र ब्यास नदी के किनारे पर है। सुजानपुर से राज्य की राजधानी शिमला की दूरी 300 किलोमीटर से ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।