श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 57 नंबर की एससी आरक्षित विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिरमौर जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र शिमला लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल से राज्य की राजधानी शिमला 180 किलोमीटर दूर है। सिरमौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय नाहन है। भगवान परशुराम की माता श्रीरेणुकाजी झील क्षेत्र में है, उन्हीं के नाम पर ही यह विधानसभा क्षेत्र श्रीरेणुकाजी से जाना जाता है। श्रीरेणुकाजी अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड व मानेसर झील का दर्जा प्राप्त है। हिमाचल टेरिटोरियल काउंसिल बनने के बाद वर्ष 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी। धर्म सिंह श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से 1952 में पहले विधायक बने थे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।