शिमला विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 63 नंबर विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र शिमला जिला व शिमला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र शिमला जिला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह एक मात्र ऐसा विस क्षेत्र है जो पूरी तरह शहरी है। इसमें कोई भी ग्रामीण क्षेत्र नहीं है। नगर निगम शिमला के वार्ड ही इसमें आते हैं। रिज मैदान, मॉलरोड, राज्य सचिवालय, आईजीएमसी यहां प्रमुख स्थल हैं। इसके अलावा जाखू मंदिर कालीबाड़ी मंदिर भी यहां है। शिमला का नगर निगम देश के सबसे पुराने नगर निगमों में से एक है। यह विधानसभा क्षेत्र राजधानी शिमला का हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं।