शिलाई विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 59 नंबर विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिरमौर जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र शिमला लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। शिलाई से राज्य की राजधानी शिमला 260 किलोमीटर दूर है। सिरमौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय नाहन है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र टौंस व गिरी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह विधानसभा क्षेत्र उत्तराखंड की सीमा के साथ लगता है। हिमाचल टेरिटोरियल काउंसिल बनने के बाद वर्ष 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी। गुमान सिंह चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र से 1957 में पहले विधायक बने थे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।