शाहपुर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 17 नंबर विधानसभा सीट है। शाहपुर कांगड़ा जिले के अंतर्गत आता है और लोकसभा क्षेत्र कांगड़ा में है। बोह घाटी की तलहटी में बसे इस विधानसभा क्षेत्र की रंगत प्राकृतिक दृष्टि से भी है। कांगड़ा जिला बनने के बाद वर्ष 1972 में यहां से कांग्रेस के कुलतार चंद राणा पहले विधायक बने थे। हालांकि वह इससे पहले धर्मशाला से चुनाव लड़ चुके थे। शाहपुर से प्रदेश की राजधानी शिमला 245 किलोमीटर दूर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं।