सराज विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 29 नंबर विधानसभा सीट है। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र है। यह क्षेत्र मंडी जिले के तहत आता है और मंडी लोकसभा क्षेत्र में है। सराज मंडी की दस सीटों में से एक है। सराज विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 1974 में हुआ था। कर्म सिंह यहां से पहले विधायक बने थे। सराज में माता शिकारी देवी और बड़ा देव कमरूनाग का मंदिर है, जो यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मंडी जिला में सबसे अधिक सेब उत्पादन इसी हलके में होता है। सराज से राज्य की राजधानी शिमला की दूरी 166 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।