पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 58 नंबर की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिरमौर जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र शिमला लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। पांवटा साहिब से राज्य की राजधानी शिमला 190 किलोमीटर दूर है। सिरमौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय नाहन है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र यमुना नदी के निकट है। यह विधानसभा क्षेत्र हरियाणा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ लगता है। विश्व प्रसिद्ध गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा पांवटा साहिब यमुना नदी के किनारे स्थित है। यमुना नदी यहां से उत्तराखंड तथा हिमाचल को दो भागों में बांटती है। पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। हिमाचल टेरिटोरियल काउंसिल बनने के बाद वर्ष 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी। शिवानंद रमोल पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक बने थे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।