नूरपुर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 6 नंबर विधानसभा सीट है। यह विधानसभा क्षेत्र जिला कांगड़ा का हिस्सा है। नूरपुर कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में है। श्री बृज राज मंदिर इस क्षेत्र की एक बड़ी पहचान है। इस क्षेत्र का रणबांकुरों को लेकर भी अपना बडा़ महत्व है। यहां वर्ष 1967 में वजीर करतार सिंह ने कांग्रेस की सीट से जीत हासिल की थी। प्रदेश की राजधानी शिमला का यहां से सफर 280 किलोमीटर का है। प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में से जिला कांगड़ा का विधानसभा क्षेत्र है।