नाहन विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 56 नंबर की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिरमौर जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र शिमला लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। नाहन से राज्य की राजधानी शिमला 140 किलोमीटर दूर है। नाहन, सिरमौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। नाहन मार्कंडेय नदी के निकट स्थित है। विश्व प्रसिद्ध एशिया फॉसिल पार्क सुकेती नजदीक कालाअम्ब धरोहर स्थल सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। हिमाचल टेरिटोरियल काउंसिल बनने के बाद वर्ष 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी। प्रोफेसर तपेंद्र नाहन विधानसभा क्षेत्र से 1952 में पहले विधायक बने थे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।