नादौन विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 40 नंबर की विधानसभा सीट है। नादौन विधानसभा क्षेत्र अनारक्षित निर्वाचन क्षेत्र हैं। नादौन हमीरपुर जिले के अंतर्गत आता है और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में है। यह हमीरपुर जिला की पांच विधानसभा सीटों में से एक है। नादौन जिला कांगड़ा से सटा हुआ है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1972 में कांग्रेस पार्टी से बाबू राम मंडियाल विधायक बने और 1977 में कांग्रेस के ही नरायण चंद पराशर विधायक बने थे। भाजपा से धनी राम 1982 में विधायक बने। नादौन से राज्य की राजधानी शिमला करीब 180 किलोमीटर दूर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।