मनाली विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 21 नंबर विधानसभा सीट है। कुल्लू जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह मंडी लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। मनाली जिला कुल्लू की चार सीटों में से एक है। मनाली से राज्य की राजधानी शिमला करीब 270 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र का उपमंडल मुख्यालय है। मान्यता है कि प्रलय के बाद ऋषि मनु की नाव मनाली में आकर रुकी थी और यहीं से सृष्टि की रचना की थी। कुल्लू राजवंश की दादी माता हिडिम्बा का भी मंदिर यहीं पर है। अज्ञातवास में पाण्डव यहां आए और भीम ने माता हिडिम्बा से शादी की। 2008 में मनाली विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। यहां भाजपा उमीदवार गोविंद ठाकुर पहली बार विधायक बने थे। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं।