किन्नौर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल की 68 नंबर विधानसभ सीट है। किन्नौर हिमाचल का जनजातीय क्षेत्र है। यह आरक्षित सीट है। यह क्षेत्र किन्नौर जिला का हिस्सा है और मंडी लोकसभा क्षेत्र में है। किन्नौर जिला में एक ही विधानसभा क्षेत्र है। इस विधानसभा क्षेत्र में देश के सबसे पहले मतदाता श्याम सरण नेगी भी वोट डालते हैं। यहां की नाको झील एशिया में सबसे अनोखी झील है। यहां पर समुद्र तल से 12,010 फीट की ऊंचाई पर मतदान केंद्र है। 1967 में यहां टीएस नेगी पहले विधायक चुने गए थे। किन्नौर से राज्य की राजधानी शिमला की दूरी 253 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।