कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 45 नंबर विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र ऊना जिले के अंतर्गत आता है और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिला ऊना की पांच सीटों में से एक है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित है। यहां पर कुटलैहड़ रियासत हुआ करती थी। शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित यह क्षेत्र प्राचीन किलों के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी विख्यात है। यहां पर पीर ग्यारवीं, माता जमासणी देवी मंदिर व बाबा गरीब नाथ मंदिर अंदरोली हैं। जिला बनने के बाद साल 1972 में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की सरला शर्मा पहली विधायक बनी। प्रदेश की राजधानी शिमला का यहां से सफर 160 किलोमीटर का है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें है।