हरोली विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 43 नंबर विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र ऊना जिले के अंतर्गत आता है और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में है। हरोली ऊना जिला की पांच सीटों में से एक है। यह पहले बीत क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। इस क्षेत्र को कभी जोशी परिवार के नाम से जाना जाता था। यहां से पूर्व में विद्या सागर जोशी, विजय जोशी सबसे कम आयु में विधानसभा में निर्वाचित होकर पहुंचे थे। ऊना जिला बनने के बाद साल 1972 में यहां से विद्या सागर जोशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहले विधायक बने थे। प्रदेश की राजधानी शिमला का यहां से सफर 160 किलोमीटर का है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं।