घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 47 नंबर की विधानसभा सीट है। यह बिलासपुर जिला की सबसे अधिक आबादी वाली विधानसभा सीट है। यह हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। यह जिला की चार विधानसभा सीटों में से एक है। घुमारवीं से राज्य की राजधानी 105 किलोमीटर दूर है। हिमाचल राज्य बनने के बाद वर्ष 1967 में विधानसभा चुनाव हुए। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने भारतीय जनसंघ के जे राम को 467 मतों के अंतर से हराकर विधानसभा में कदम रखा था। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं।