धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 18 नंबर की विधानसभा सीट है। धर्मशाला कांगड़ा जिले के अंतर्गत आता है और कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में है। धर्मशाला जिला कांगड़ा का मुख्यालय है। यहां पर तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा का निवास स्थान मैक्लोडगंज में है। यह धार्मिक व पर्यटन स्थल के साथ स्लेट गोदाम के लिए भी जाना जाता रहा है। कांगड़ा जिला बनने के बाद वर्ष 1967 में यहां से कुलतार चंद कांग्रेस से पहले विधायक बने थे। धर्मशाला से प्रदेश की राजधानी शिमला 269 किलोमीटर दूर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं।