धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में 32 नंबर की विधानसभा सीट है। धर्मपुर मंडी जिले के अंतर्गत आता है और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में है। यह मंडी जिले की दस सीटों में से एक है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 1972 में हुआ था। सतराम पहले विधायक बने थे। धर्मपुर में कमलाह किला प्रमुख है और यह मंडी रियासत के राजाओं का किला है। जिला कांगड़ा के साथ इसकी सीमा लगती है। यहां पर लघु हरिद्वार कांढापतन में भी लोगों की गहरी आस्था है। साथ ही सकरैहणी माता का मंदिर भी मौजूद है। धर्मपुर से राज्य की राजधानी शिमला की दूरी 166 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।