द्रंग विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की 30 नंबर विधानसभा सीट है। यह मंडी जिले के अंतर्गत आता है और मंडी लोकसभा क्षेत्र में है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 1952 में हुआ था। यहां से बेसर राम पहले विधायक बने थे। द्रंग चट्टानी नमक के लिए मशहूर है। यहां पर नमक की बड़ी खान मौजूद है। साथ ही बरोट, चौहारघाटी प्रमुख पर्यटक स्थल माने जाते हैं। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड की शानन परियोजना की रेजर वायर भी इसी हलके के तहत आती है। द्रंग से राज्य की राजधानी की दूरी करीब 180 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।