डलहौजी विधानसभा क्षेत्र हिमाचल में 4 नंबर की विधानसभा है। यह विधानसभा सीट चंबा जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। डलहौजी से राज्य की राजधानी शिमला 351 किलोमीटर दूर है। डलहौजी का जिला प्रशासिनक मुख्यालय चंबा है। डलहौजी रावी नदी के निकट स्थित है। हिमाचल का गठन होने के बाद डलहौजी में वर्ष 1952 के पहले चुनाव में कांग्रेस के मेहता अवतार चंद ने जनसंघ के मंगत राम वर्मा को 950 मत से हराकर विधानसभा की दहलीज पार की। हिमाचल राज्य में विधानसभा की 68 सीटें हैं।