भरमौर विधानसभा क्षेत्र हिमाचल में 2 नंबर की विधानसभा है। यह विधानसभा सीट चंबा जिले के अंतर्गत आती है। भरमौर मंडी लोकसभा क्षेत्र में है। यह जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। भरमौर से राज्य की राजधानी शिमला 403 किलोमीटर दूर है। भरमौर का जिला प्रशासिनक मुख्यालय चंबा है। भरमौर ब्रह्मपुर नदी के निकट स्थित है। हिमाचल का गठन होने के बाद भरमौर में वर्ष 1972 के पहले चुनाव में कांग्रेस के श्रीराम ने एलआरपी के रामचंद को 7416 मत से हराकर विधानसभा की दहलीज पार की। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।