Move to Jagran APP

हिमाचल में कांग्रेस ने 23 और नेताओं को निकाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य किया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 10:15 AM (IST)
हिमाचल में कांग्रेस ने 23 और नेताओं को निकाला
हिमाचल में कांग्रेस ने 23 और नेताओं को निकाला

शिमला, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले 23 और नेताओं को कांग्रेस ने संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य के करीबी यदुपति ठाकुर की संगठन से फिर छुट्टी कर दी है। बुधवार को जिन पर कार्रवाई की गई, उनमें तीन नेता शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के हलके से हैं। उन्हें बीसीसी व प्रत्याशियों की सिफारिश के आधार पर छह साल के लिए निष्कासित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य किया है।

loksabha election banner

कांग्रेस से 23 और नेता निष्कासित यदुपति ठाकुर, संजय डोगरा व दामोदर चौहान पर गिरी गाज, ब्लॉक कांग्रेस व प्रत्याशियों की सिफारिश पर की गई कार्रवाई। बड़सर में बबली व कमल भाजपा से निष्कासित बड़सर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर राकेश बबली और कमल नयन को निष्कासित कर दिया है। बड़सर भाजपा ने सर्वसहमति से दोनों को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि बुधवार को मैहरे में बड़सर भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें चुनाव प्रचार अभियान में दायित्व सक्रियता से निभाने के लिए बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठकमें सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य राकेश बबली तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन पर पार्टी विरोधी कार्य करने पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर मंडल भाजपा ने सर्वसहमति से बबली व कमल को पार्टी विरोधी कार्य करने पर प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसकी सूचना जिला व प्रदेश कार्यकारिणी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।

ये नेता हुए निष्कासित

सुखराम, इंद्र नंदा, होंसर राम, विलायती राणा (सभी बैजनाथ), अनिल कुमार शर्मा, यदुपति ठाकुर, अर्जुन (सभी सरकाघाट), सुधीर सिंह कटोच मलेंद्र राजन, सुरेंद्र पाल शर्मा (सभी  इंदौरा), सुरेश तुली, राकेश चौधरी, अनुज कश्यप (सभी धर्मशाला), संजय डोगरा, दामोदर दास चौहान, नरेश चौहान (सभी नाचन), प्रिंस शर्मा, राज रानी, केवल कृष्ण भारद्वाज, उजागर चौधरी (सभी नालागढ़), कर्ण सिंह परमार, बलबीर

चौधरी, गगन सिंह (सभी शाहपुर)।

यह भी पढ़ें: पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होंगे कांग्रेस से बाहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.