चंबा के भटियात में ईवीएम खराब 12 बजे तक नहीं हुई पोलिंग
चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत भोटान मतदान केंद्र पर 12 बजे तक भी पोलिंग शुरू नहीं हुई है। सुबह आठ बजे के करीब ही मशीन में तकनीकी खराबी आ गई।
By Munish DixitEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 12:33 PM (IST)
जेएनएन, चंबा। जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत भोटान मतदान केंद्र पर 12 बजे तक भी पोलिंग शुरू नहीं हुई है। सुबह आठ बजे के करीब ही मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अब तक किसी ने भी वोट नहीं डाला है।
लेकिन प्रशासन का कहना है कि सुबह कुछ पोलिंग हुई है। इस केंद्र पर करीब 250 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मोख्टा का कहना है कि सुबह कुछ मत पडऩे की सूचना है। इसके बाद से मशीन ठप है। कुछ देर में पोलिंग बूथ पर ईवीएम पहुंच जाएंगी। पैदल रास्ता होने के कारण देरी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें