Move to Jagran APP

वीरभद्र सिंह बोले, साफ हो गई हिमाचल कांग्रेस कमेटी की गंदगी

Virbhadra says now Himachal Congress committee is clean पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनसभा में कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गंदगी साफ हो गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 04:17 PM (IST)
वीरभद्र सिंह बोले, साफ हो गई हिमाचल कांग्रेस कमेटी की गंदगी
वीरभद्र सिंह बोले, साफ हो गई हिमाचल कांग्रेस कमेटी की गंदगी

हमीरपुर, जेएनएन। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनसभा में कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गंदगी साफ हो गई है। अब पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्याशी की जीत के लिए दम लगा दें। वीरभद्र सिंह ने रामलाल ठाकुर पर चुटकी लेते हुए कहा पता नहीं चलता, कब खुश और कब नाराज हो जाते हैं।

loksabha election banner

इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा जयराम व सतपाल सत्ती की जुबान पर नियंत्रण नहीं है। भाजपा नेता हताश व निराश हैं। सुरेश चंदेल का पार्टी में मान सम्मान होगा। कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा केंद्र सरकार ने बेरोजगार, किसानों, महिलाओं से धोखा किया है। राम लाल को हराने वाला सुरेश चंदेल भी हमारे साथ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा देश में पांच सालों में अन्याय हुआ है। देश में दो करोड़ रोजगार देने वालों ने युवाओं से धोखा किया। मोदी के दो गलत निर्णयों से देश को चोट लगी है। नोटबंदी व जीएसटी ने जनता को नुकसान पहुंचाया है। मोदी की वाणी में बहुत कड़बाहट है। उन्होंने कहा मोदी ने देश को अपमानित करने में ही योगदान दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी में नहीं आया सुधार। मोदी लोकसभा चुनाव में बेटों के बलिदान व शहीदों के नाम पर वोट मांगना बंद करें। हिंदुस्तान की सेना मोदी सेना नहीं है। असली ठाकुर राम लाल व कांग्रेस को समर्थन करें।

भाजपा नेता हो चुके हैं तानाशाह : सुरेश चंदेल

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने धूमल व अनुराग ठाकुर पर हमला बोला। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर अब तक दूसरे की पीठ पर बैठकर ही चुनाव जीतते रहे हैं। उन्होंने राम लाल ठाकुर की जीत दिलाने का लिया संकल्प लिया। भाजपा नेता तानाशाह हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव सच और झूठ की लड़ाई है। राम लाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस सरकार के समय देश व प्रदेश का विकास हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.