मुख्यमंत्री में नहीं दम, वीरभद्र चारों सीटों के लिए करेंगे प्रचार : मुकेश
Mukesh says No guts in Chief minister नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा मौजूदा मुख्यमंत्री में दम नहीं है। वीरभद्र सिंह चारों सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।
हमीरपुर, जेएनएन। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पार्टी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर सहित अधिकतर नेता मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा मौजूदा मुख्यमंत्री में दम नहीं है। वीरभद्र सिंह चारों सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। अनुराग ठाकुर ठाकुर ने रेल के नाम पर जनता को ठगा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ पर बैठेगा तो जीत सुनिश्चित है। 25 साल में अनुराग ठाकुर जनता से हेलो, हॉय ओके बाय तक सीमित रहे हैं। रामलाल ठाकुर को संसद में पहुंचाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है। पार्टी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा मोदी व अमित शाह ने देश को धर्म के नाम पर बांटने का कार्य किया है। देश व प्रदेश का विकास कांग्रेस की ही देन है। राम लाल ठाकुर ने प्रदेश के विकास व बिजली पहुंचाने का श्रेय वीरभद्र सिंह को दिया।
रामलाल ठाकुर ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुराग जनता को बताएं कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ अध्यक्ष पद से क्यों हटाया था। उन्हें कोर्ट में किस बात के लिए माफी मांगी थी? अनुराग ठाकुर सांसद निधि क्यों नहीं खर्च नहीं कर पाए? इस संबंध में उन्हें बताना होगा।