Loksabha Eelction 2019 : कांगड़ा से पवन काजल फाइनल, हमीरपुर का पेंच बरकरार
Congress give ticket to pawan kajal from kangra हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने मंडी व शिमला के बाद कांगड़ा से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 10:18 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 10:24 AM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने मंडी व शिमला के बाद कांगड़ा से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं। मंगलवार देर रात कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा संसदीय से पवन काजल को प्रत्याशी के रूप में फाइनल कर दिया। यहां से कांगड़ा के विधायक पवन काजल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। काफी समय से उनके नाम पर चर्चा चल रही थी और पार्टी ने अब उसी नाम पर सहमति जताई है। लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पेंच नहीं निकल पाया है।
वर्तमान में पवन काजल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2012 में जहां उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था, वहीं 2017 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर कांगड़ा सीट जीती थी। वह कांगड़ा के पहले विधायक हैं, जिन्होंने दोबारा जीत दर्ज की है। यानी की कांगड़ा से पिछले कई सालों से विधायक दोबारा रिपीट नहीं हुए, लेकिन उन्होंने 2012 के बाद 2017 में दोबारा जीत दर्ज की। पवन काजल पहले भाजपा में थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें