धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा अध्य्क्ष द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा अध्य्क्ष सार्वजनिक रूप से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें, नही तो कांग्रेस उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी। चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत दी जाएगी। कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। प्रदेशभर में आंदोलन कर सत्ती के पुतले जलाए जाएंगे। उधर, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सतपाल सत्ती के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज करवा दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सत्ती के बयान की आलोचना की। सम्मेलन में सत्ती के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार कार्य नहीं किया है। न तो अच्छे दिन आए और न ही खाते में 15 लाख रुपये आए।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा मोदी खुद को सर्वोपरि समझ रहे हैं, लेकिन नतीजे सबको चौंकाने वाले होंगे। प्रजातंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ित है। जात पात नहीं हर वर्ग का कांग्रेस को साथ है।
a