Move to Jagran APP

Loksabha Eelction 2019 : जयराम ठाकुर बोले, सुरेश चंदेल भाजपा के ही

CM says Ex MP suresh chandel not join congress मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से कहा सुरेश चंदेल भाजपा के ही सदस्य हैं।

By Edited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 11:32 AM (IST)
Loksabha Eelction 2019 : जयराम ठाकुर बोले, सुरेश चंदेल भाजपा के ही
Loksabha Eelction 2019 : जयराम ठाकुर बोले, सुरेश चंदेल भाजपा के ही

हमीरपुर, जेएनएन। Loksabha Eelction 2019, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने अभी भाजपा को नहीं छोड़ा हैं। वह अभी भाजपा के ही सदस्य हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा दूरभाष पर उनकी दिल्ली में चंदेल से बातचीत हुई है। हाईकमान ने भी उनसे चंदेल की अनदेखी के मामले में बातचीत की है। पंडित सुखराम को अब राजनीति के झमेले में नहीं पड़ना चाहिए। मंत्री अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य हैं और वह भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। पूर्व सांसद महेश्वर ¨सह व खुशाल भी उनके साथ हैं। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा महिलाएं सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

loksabha election banner

चुनाव में अच्छी शुरुआत हो चुकी है और महिलाएं लक्ष्य को प्राप्त करके रहेंगी। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमारा वोट देश व राष्ट्रवाद के लिए होगा। जनता को देश में मजबूत नेतृत्व के साथ खड़े होने की जरूरत है। दावा किया अनुराग ठाकुर चौका लगाएंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, सजीव कटवाल, नवीन शर्मा, विजय पाल सोहारू, जिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी, प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बीना कपिल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.