हिमाचल और गुजरात में बनेगी भाजपा सरकार
अब गुजरात में भाजपा सरकार रिपीट होगी और 150 सीटों के लक्ष्य हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
हमीरपुर, जागरण संवाददाता। हिमाचल व गुजरात में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता के हित में बेहतर विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को समीरपुर से गुजरात के लिए रवाना होने से पहले कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते लोगों को बेहतर योजनाएं व विकास कार्य हुए हैं।
अब गुजरात में भाजपा सरकार रिपीट होगी और 150 सीटों के लक्ष्य हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में माफिया राज सक्रिय रहा और भ्रष्टाचार चरम पर देखने को मिला, जिससे जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति निराशा ही लोगों के हाथ लगी है। हिमाचल 61 नेशनल हाईवे स्वीकृत करके एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रेल नेटवर्क से जोड़कर तेजी से एक जिले को दूसरे जिले में रेल सुविधा पहुंचने के लिए प्रयास तेज हुए हैं। गुजरात में कई रैलियों को
संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के हित में कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में तेजी लाएंगे। नौ दिसंबर को वह हिमाचल वापस लौटेंगे और फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार चुनाव प्रचार करने के लिए बधाई दी और उनका आभार भी जताया है।
यह भी पढ़ें: ईवीएम हैक कर जिताने का दावा करने वाला गिरफ्तार