हिमाचल चुनाव: सोलन के पांच विस क्षेत्रों में दो घंटे में 13 फीसदी मतदान
सोलन के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आठ से दस बजे के दो घंटे के अंतराल में 13 फीसदी मतदान हुआ है।
जेएनएन, सोलन। जिला सोलन के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आठ से दस बजे के दो घंटे के अंतराल में 13 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि जिला के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें खराब होने से एक से डेढ़ घंटा देरी भी हुई है। डीसी सोलन ने कहा पहले दो घंटों में 13 फीसद मतदान हुआ है और खराब मशीनों को फौरन बदला गया है। जिला सोलन के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस साल 375765 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 195480 पुरूष मतदाता हैं तो 180278 महिलाएं मतदाता हैं।
सोलन विधानसभा
सोलन विधानसभा में 80192 कुल मतदाता हैं, इसमें पुरूष 41903, महिलाएं 38289 महिलाएं शामिल हैं। यहां मतदाता चार प्रत्याशियों के लिए मतदान करेें। गत विधानसभा चुनावों में यहां 67.38 फीसदी मतदान हुआ था।
कसौली विधानसभा
कसौली विधानसभा में 63358 कुल मतदाता हैं, इसमें 33491 पुरूष और 29867 महिलाएं मतदाता हैं। यहां गत 2012 के विधानसभा चुनावों में 73.93 फीसदी मतदान हुआ था। कसौली में पांच प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।
नालागढ़ विधानसभा
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 80563 मतदाता हैं जिनमें पुरूष 41769 और महिलाएं 38794 हैं। यहां पांच प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। गत विधानसभा चुनावों के दौरान यहां 85.59 फीसदी मतदान हुआ था।
अर्की विधानसभा
अर्की विधानसभा क्षेत्र जिला का सबसे अधिक जनसंख्या वाला विस है। यहां कुल मतदाता 83689 मतदाता हैं, इसमें पुरूष 42581, महिलाएं 41108 शामिल हैं। यहां कुल प्रत्याशी चार हैं। गत विस चुनावों में यहां 73.39 फीसदी मतदान हुआ था।
दून विधानसभा
दून विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 61269 हैं जिनमें पुरूष 31851 और महिलाएं 29418 शामिल हैं। कुल प्रत्याशी तीन हैं और गत चुनावों के दौरान यहां 89.01 फीसदी मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान का खिताब जिला में दून विधानसभा के नाम दर्ज है।
सोलन जिला में यहां खराब हुए ईवीएम मशीन :
- दून विधानसभा के जाड़ला व कुठाड़ में ईवीएम मशीनें खराब।
- कसौली विधानसभा के पनूह में ईवीएम मशीन खराब।
- सोलन विधानसभा के भोज आंजी केंद्र में मशीन खराब।
- अर्की विधानसभा चम्यावल में मशीन खराब। यहीं कोठी व नम्होल में भी मशीनें खराब।
- नालागढ़ विधानसभा के वार्ड नंबर सात में ईवीएम खराब, एक घंटे बाद शुरू हुआ मतदान।