Move to Jagran APP

loksabha election 2019: करोड़पति दीपेंद्र हुड्डा और अरविंद शर्मा से ज्‍यादा अमीर उनकी पत्‍नी

दीपेंद्र कांग्रेस प्रत्‍याशी हैं अरविंद भाजपा। 2014 में दीपेंद्र पर 7.5 लाख और 2019 में दो करोड़ जबकि उनकी पत्नी हेमश्वेता पर 2014 में 11.80 लाख और 2019 में 1.19 करोड़ का कर्ज है

By manoj kumarEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 04:48 PM (IST)
loksabha election 2019: करोड़पति दीपेंद्र हुड्डा और अरविंद शर्मा से ज्‍यादा अमीर उनकी पत्‍नी
loksabha election 2019: करोड़पति दीपेंद्र हुड्डा और अरविंद शर्मा से ज्‍यादा अमीर उनकी पत्‍नी

रोहतक, जेएनएन। रोहतक लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी दोनों ही करोड़पति हैं। जबकि दोनों ही प्रत्याशियों की पत्नी भी करोड़पति हैं और उनसे ज्‍यादा अमीर भी हैं। हालांकि दोनों प्रत्याशियों के बीच एक बात समान है कि दोनों की ही चल और अचल संपत्ति में पिछले पांच वर्षों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल व अचल संपत्ति की कीमत तो बढ़ी, लेकिन इस दौरान कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी गई है। वहीं 2014 के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने नई कार खरीदी है तो अरविंद शर्मा के नाम पर कोई कार नहीं है।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन किया। 2014 में दीपेंद्र ने रोहतक और अरविंद ने करनाल से चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशियों और उनकी पत्नी के ज्वैलरी की कीमत में इजाफा हुआ है। इन दोनों ही प्रत्याशियों और दोनों की पत्नियों के पास डायमंड की कोई भी ज्वैलरी नहीं है। इनके कर्ज में भी इजाफा हुआ है। यदि नकदी, फिक्स डिपॉजिट, ज्वैलरी समेत अन्य निवेश की बात करें तो अरविंद की पत्नी रीता शर्मा की संपत्ति पिछले पांच सालों में 53 लाख 82 हजार 136 रुपये से बढ़कर 1 करोड़ 39 लाख नौ हजार 474 रुपये पहुंच गई है।

हलफनामे के अनुसार रीता शर्मा पेशे से एक रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक हैं। जबकि सांसद दीपेंद्र की पत्नी के नाम जयपुर, तखतागढ़, जोधपुर समेत अन्य जिलों में कृषि योग्य भूमि समेत करीब 26.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

दीपेंद्र के नाम है फोर्ड एंडेवर कार, अरविंद हैं बे-कार

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नाम पर वर्तमान में करीब 36 लाख रुपये की फोर्ड एंडीवर कार है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। इसके उलट अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी के नाम पर कोई कार नहीं है। जबकि 2014 में दीपेंद्र के पास दो लाख रुपये की टाटा सफारी कार थी तो अरङ्क्षवद शर्मा के पास टाटा क्वालिस और उनकी पत्नी के पास होंडा सिटी कार थी।

पांच वर्ष के दौरान दोनों प्रत्याशियों पर बढ़ा कर्ज

2014 लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों के कर्ज में इजाफा हुआ है। दिए गए हलफनामे के अनुसार दोनों प्रत्याशियों पर बैंक व निजी कंपनियों का कर्ज है। जानकारी के अनुसार 2014 में दीपेंद्र पर 7.5 लाख और 2019 में दो करोड़, जबकि उनकी पत्नी हेमश्वेता पर 2014 में 11.80 लाख और 2019 में 1.19 करोड़ का कर्ज है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा पर 2014 में 85 लाख और 2019 में 90.78 लाख, जबकि उनकी पत्नी रीता शर्मा पर 2014 में 3.02 लाख और 2019 में 77 लाख रुपये का कर्ज है।

नहीं खरीदी कोई अचल संपत्ति

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों और उनकी पत्नियों ने पिछले पांच साल के दौरान कोई अचल संपत्ति नहीं खरीदी है। दीपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी के नाम पर उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली में कृषि योग्य भूमि और आवासीय प्लॉट हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी के नाम पर आवासीय प्लॉट, दुकान और फ्लैट हैं।

प्रत्याशी और उनकी पत्नी         वर्ष 2014            2019        कैश 2019     गोल्ड

दीपेंद्र हुड्डा                           16.1 करोड़     18.62 करोड़     13.45 लाख    1345 ग्राम

हेमश्वेता पत्नी दीपेंद्र हुड्डा         19.92 करोड़    26.09 करोड़     1.18 लाख    989 ग्राम    

अरविंद शर्मा                           1.84 करोड़    1.41 करोड़     1.01 लाख     300 ग्राम

रीता शर्मा                               2.03 करोड़    2.69 करोड़     1.58 लाख     790 ग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.