लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने दिल्ली सी सटी सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करके अपने प्रतिद्वंवदियों को चुनौती पेश की है।
फरीदाबाद/गुरुग्राम/सोनीपत, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बाद अब एक और पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करके अपने प्रतिद्वंवदियों को चुनौती पेश की है। पार्टी ने राई, हथीन, फिरोजपुर झिरका, बवाल, कोसली, बादशाहपुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
- राई- राजकुमार शर्मा
- हथीन- सोनु गुर्जर
- फिरोजपुर झिरका - राजू सैनी
- बवाल - लेखाराम मेहरा
- कोसली - बाबू लाल यादव
- बादशाहपुर - सतीश यादव
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए जो जोर लगा रही है। स्क्रीनिंग कमेटी ने जिताऊ और मजबूत उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया है। कांग्रेस अपने 17 मौजूदा विधायकों को पहले ही टिकट देने की संस्तुति कर चुकी है। अब बकाया 73 सीटों पर कांग्रेस को करीब 1100 आवेदनों में से तीन नाम के पैनल तैयार करने हैं। इसके लिए प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद प्रदेश की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ माथा पच्ची कर रहे हैं।