Move to Jagran APP

Haryana Polls: लाखों की नौकरी छोड़ लंदन से हरियाणा पहुंची नौक्षम पर भाजपा ने जताया भरोसा

नौक्षम चौधरी के व्यक्तित्व का अंदाजा इसे से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दावेदारी में मौजूदा विधायक रहीश खान को मात दे दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 09:25 PM (IST)
Haryana Polls: लाखों की नौकरी छोड़ लंदन से हरियाणा पहुंची नौक्षम पर भाजपा ने जताया भरोसा
Haryana Polls: लाखों की नौकरी छोड़ लंदन से हरियाणा पहुंची नौक्षम पर भाजपा ने जताया भरोसा

मेवात [सत्येंद्र सिंह]। Haryana BJP Candidate list 2019: विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई अचंभित कर देने वाले फैसले सामने आए है। पार्टी ने जहां कई दिग्गजों का टिकट काट दिया वहीं मेवात की पुन्हाना विधानसभा सीट से एक माह पहले ही लंदन से आकर सियासी गलियारों में कदम रखने वाली नौक्षम चौधरी को टिकट दे दिया है।

loksabha election banner

नौक्षम के सामने पार्टी से मौजूदा विधायक रहीश खान टिकट के दावेदार थे। क्षेत्र में उनके  परिवार का राजनीतिक रुतबा माना जाता रहा है। रहीश पिछला चुनाव जीते तो निर्दलीय थे मगर वे बाद में भाजपा से जुड़े हुए थे। प्रदेश सरकार ने उन्हें हरियाणा वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाने के साथ राज्यमंत्री का दर्जा भी दे रखा है। उनका टिकट कटने से क्षेत्र के लोग भी अचंभित है।

25 अगस्त को ली थी भाजपा की सदस्यता

लंदन में पढ़ी आइएएस मां और जज (रिटायर) पिता की बेटी 26 वर्षीय नौक्षम ने पुन्हाना के निवर्तमान विधायक रहीश खान को भाजपा टिकट की रेस में महज एक महीने में जोर का झटका धीरे से दिया है। करीब एक महीने पहले नौक्षम चौधरी ने अपने पैतृक गांव पैमाखेड़ा में कार्यक्रम कर क्षेत्र की जनता से रायशुमारी के बाद भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने 25 अगस्त को अपने गांव पैमाखेड़ा में भाजपा की सदस्यता ली थी।

मिरांडा कॉलेज दिल्ली में छात्रसंघ नेता रहीं नौक्षम 

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कम समय में काफी संख्या में लोगों को जुटाकर नौक्षम ने अपने इरादे पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए जाहिर कर दिए थे।  मिरांडा कॉलेज दिल्ली में छात्रसंघ नेता

रहीं नौक्षम को राजनीति का चस्का वहीं से लगा। मिरांडा कॉलेज के बाद वह लंदन में तीन वर्ष तक रहीं, लेकिन उनके पूर्वजों की धरती के पिछड़ेपन की खबर ने उन्हें विदेश के ऐशो आराम छोड़कर पुन्हाना आने को मजबूर कर दिया।

दस भाषाओं का ज्ञान रखती हैं नौक्षम

बताया जा रहा है कि नौक्षम दस भाषाओं का ज्ञान रखती हैं। एक करोड़ रुपये सालाना वेतन के ऑफर ठुकरा कर वह प्रदेश की सबसे पिछड़ी विधानसभा पुन्हाना में बड़े-बड़े दिग्गजों को चुनौती देने के लिए उतर आई हैं। नौक्षम की शिक्षा ट्रिपल एमए तक बताई जा रही है। दो विषय में दिल्ली से एमए करने के बाद  उन्होंने लंदन से भी आगे की पढ़ाई की। भाजपा ने नौक्षम पर दांव लगाकर मेवात को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया है।

नसीम अहमद को भी टिकट

उधर, इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नसीम अहमद को भी फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में टिकट मिला है। नसीम इनेलो से चुनाव जीते थे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

अभी कुछ महीने पहले इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले जाकिर हुसैन को भी टिकट मिल गया है। जाकिर हुसैन जिन्हें भाजपा ने नूंह विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है वे इनेलो के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। अब एक बार फिर वे नूंह से चुनावी मैदान में हैं।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की रणभेड़ी बज चुकी है। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 7 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से सटे सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें, भाजपा ने दिया इन चेहरों को मौका

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.