Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस का दिग्गज नेता यूपी भाजपा का विधायक कैसे? पढ़िए- यह रोचक स्टोरी

2019 का लोकसभा चुनाव फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले अवतार भड़ाना अब भी उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 02:47 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस का दिग्गज नेता यूपी भाजपा का विधायक कैसे? पढ़िए- यह रोचक स्टोरी
हरियाणा कांग्रेस का दिग्गज नेता यूपी भाजपा का विधायक कैसे? पढ़िए- यह रोचक स्टोरी

फरीदाबाद [बिजेंद्र बंसल]। 2019 का लोकसभा चुनाव फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले अवतार भड़ाना अब भी उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election commission of India) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने की घोषणा की है, जिनके विधायक या तो सांसद बन चुके या फिर किसी अन्य कारण से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है।

loksabha election banner

त्यागपत्र नहीं हुआ मंजूर

अवतार भड़ाना ने फरीदाबाद लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान साफ किया था कि उन्होंने त्यागपत्र उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका त्यागपत्र अभी मंजूर नहीं हुआ है, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष तब तक त्यागपत्र मंजूर नहीं करते जब तक इसे खुद विधायक नहीं सौंपते।

उत्तर प्रदेश विस चुनाव से पहले भाजपा में हुए थे शामिल

अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 19 जनवरी 2017 को इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इनेलो से पहले भड़ाना ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भड़ाना को मीरापुर से टिकट दिया और भड़ाना ने यहां जीत दर्ज की। 2019 में भड़ाना भाजपा से फरीदाबाद लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने लखनऊ में प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

नया राजनीतिक ताना-बाना बुन रही भड़ाना की चुप्पी

कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव हार चुके भड़ाना इस पूरे मामले में चुप हैं। उनकी यह चुप्पी अब नया राजनीतिक ताना-बाना बुन रही है। भाजपा ने एक रणनीतिकार के तहत अभी तक अवतार भड़ाना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। भड़ाना अभी तक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा अवतार भड़ाना का उपयोग जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम बने गुर्जरों में पार्टी की पैठ बनाने के लिए किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना गुर्जर परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने फरीदाबाद आंगनपुर गांव से 8वीं पास की थी। 34 साल की उम्र में वह फरीदाबाद से सांसद बने थे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.