विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महेंद्रगढ़ में बोले राजनाथ सिंह- कांग्रेस करती है आंखों में धूल झोंकने का काम

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Oct 2019 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 02:35 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जनता की आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करते हैं। कांग्रेस आंखों में धूल झोंकने का काम करती है।

महेंद्रगढ़ में बोले राजनाथ सिंह- कांग्रेस करती है आंखों में धूल झोंकने का काम
महेंद्रगढ़ में बोले राजनाथ सिंह- कांग्रेस करती है आंखों में धूल झोंकने का काम

महेंद्रगढ़, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के तहत 21 अक्टूबर को प्रदेश की 90 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फरीदाबाद की पृथला विधानसभा क्षेत्र  (prithla assembly Election) से प्रत्याशी सोहन पाल सिंह के समर्थन में राजनाथ सिंह की जनसभा हुई। कांग्रेस को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग जमानत पर बाहर घूम रहे हैं वही लोग मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगा रहे हैं।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ी है। आजादी के बाद से बुनियादी सुविधा नहीं मिली थी, लेकिन भाजपा ने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधा दी है , जो पहले नहीं हुआ था। सड़क का चौड़ीकरण और गांव में सड़क बनाने का काम अटल सरकार में हुआ था। हम जनता की आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करते हैं। कांग्रेस आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। राजनाथ सिंह ने सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार की तारीफ भी की।

  • यह भी कहा राजनाथ सिंह ने

  •  32 हजार मकान बनाकर लोगों को मकान बनाकर दिए हैं।
  •  2022 में सभी का पक्का मकान दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।
  • जब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब मनोहर की लीडरशिप पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। आज मनोहर के काम की प्रशंसा की जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार यानी 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के साथ- साथ हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होना है। नियमानुसार शनिवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं, 24 अक्टूब को मतों की गिनती होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां वापसी में जुटी है, कांग्रेस मतभेदों के बावजूद चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी है।