Haryana election: वोटिंग से 2 दिन पहले गैंगस्टर बिंदर गुर्जर कस्टडी में, CM पर भी की थी टिप्पणी
गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी मोहित ग्रोवर के साथ खड़े होकर मंच पर हरियाणा सरकार के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी भी की थी।
गुरुग्राम [संजय गुलाटी]। Haryana assembly election 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर 90 सीटों पर मतदान में 2 दिन से भी कम समय बचा है। इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर बिंदर गुर्जर को शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाद उसे पटौदी रोड स्थित पुलिस चौकी में रखा गया है। धारा 751 के तहत गैंगस्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। बिन्दर गुर्जर फिलहाल जमानत पर है।
पुलिस के मुताबिक, बिंदर गुर्जर पर चुनावी माहौल खराब करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी मोहित ग्रोवर के साथ खड़े होकर मंच पर हरियाणा सरकार के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी भी की थी। इसके साथ ही बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद के साथ मंच साझा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक