Move to Jagran APP

हरियाणा में कांग्रेस को एक ओर झटका, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह भी हुए भाजपाई

Haryana Assembly Election 2019 पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल ने कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुटने लगा था। पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं की नहीं चापलूसों की जरूरत ज्यादा है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 12:04 PM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस को एक ओर झटका, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह भी हुए भाजपाई
हरियाणा में कांग्रेस को एक ओर झटका, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह भी हुए भाजपाई

रेवाड़ी, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019: आगामी 21 अक्टूबर को मतदान की तारीख के मद्देनजर जैसे-जैसे चुनाव का रंग चढ़ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा (Bhartiya Janta Party) का दामन थाम लिया। जसवंत सिंह को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा का पटका पहनाया। वहीं, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह का कहना है कि उन्होंने पार्टी नहीं बदली बल्कि घर वापसी की है।

loksabha election banner

दम घुटने लगा था कांग्रेस में

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल ने इस मौके पर कहा कि वह भाजपा के पुराने सिपाही रहे हैं तथा वर्ष 2005 में उन्होंने बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुटने लगा था। पार्टी को अब समर्पित कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि चापलूसों की जरूरत ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही साफ कर दिया था कि बावल से चुनाव नहीं लड़ूंगा, इसलिए कोई यह न समझे कि टिकट कटने पर मैं भाजपा में गया हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव लोकसभा सीट से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पार्टी में जसवंत सिंह बावल को पूरा मान सम्मान मिलेगा। जसवंत सिंह बावल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खास थे।

दूसरी ओर इंडियन नेशनल लोकदल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला प्रधान संजय मेहरा व प्रदेश प्रवक्ता आनंद राज शर्मा को भी बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पटका पहना कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों ने कुछ दिन पूर्व इनेलो पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया था।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 24 अक्टबूर को परिणाम आ जाएगा। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.