Haryana Assembly Election: जेजेपी से जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची, दुष्यंत व नैना चौटाला के नाम भी शामिल
Haryana Assembly Election 2019 के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें दुष्यंत चौटाला सहित 35 प्रत्याशियों के नाम हैं।
पंचकूला, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019 के लिए नामांकन में अब एक दिन और बच गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में तेजी आ गई है। भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची और कांग्रेस द्वारा 84 उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने वीरवार को 35 प्रत्याशियों के नामोंं की घोषणा की। पार्टी ने वीरवार सुबह 30 और फिर पांच प्रत्याशियों की सूचियां जारी की। पार्टी के संयोजक दुष्यंत सिंह चौटाला जींद जिले की उकलाना कलां सीट और उनकी मां नैना चौटाला बाढ़ड़ा से प्रत्याशी बनाए गए हैं।
बता दें कि भाजपा ने बुधवार देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। बुधवार देर रात ही कांग्रेस ने 84 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद जेजेपी (JJP) ने 30 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी के संयोजक दुष्यंत चौटाला का भी नाम है। वह उचाना कलां सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका वहां भाजपा की उम्मीदवार प्रेमलता से मुकाबला होगा। प्रेमलता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। प्रेमलता के पुत्र बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में हिसार सीट पर दुष्यंत चौटाला को हराया था।
जेजेपी ने ऐलानाबाद से अभय चौटाला के खिलाफ भी उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी ने ऐलानाबाद से वरिष्ठ नेता ओपी सिहाग को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। शाहाबाद से पूर्व विधायक इश्वर पालका को प्रत्याशी बनाया गया है।