विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह ने थामा BSP का दामन

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM (IST)

हरियाणा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले JJP को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा क्षेत्र ...और पढ़ें

पूर्व विधायक एवं जजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बसपा का हाथ थामा।
पूर्व विधायक एवं जजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बसपा का हाथ थामा।

संवाद सहयोगी, जगाधरी: विधानसभा क्षेत्र के गांव देवधर में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक एवं जजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह ने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा पार्टी के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने चौ. अर्जुन को बसपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बता दें कि हरियाणा में अगले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 

2005 में बसपा से थे विधायक

इस अवसर पर प्रभारी बेनीवाल ने कहा कि अर्जुन सिंह उनके पुराने साथी रहे हैं। यह उनकी घरवापसी है।उनके आने से पार्टी को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि कई जिलों में मजबूती मिलेगी। बता दे कि 2005 में छछरौली से वह बसपा पार्टी से विधायक बने थे।

पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि बसपा उनका परिवार है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जजपा में उनको पूरा मान-सम्मान मिला,लेकिन वहां पर भाजपा तव्ज्जों नहीं देती। वह भाजपा के साथ वाले गठबंधन कतई नही रह सकते थे। 

समर्थकों के साथ पहुंचे सभास्थल

शुक्रवार शाम को पूर्व विधायक अर्जुन सिंह बसपा के प्रभारी रणधीर बेनीवाल, स्टेट प्रभारी कुलदीप बाल्यान, प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी आदि के साथ खुद ट्रैकटर चलाकर सभास्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रधान राहुल कुमार, जिला प्रभारी विशाल खदरी, पूर्व जिला प्रभारी राजेश कटारिया, अशोक खदरी, संदीप कुमार ,भूपेंद्र सिंह, लोकेश खदरी, भूपाल पाली, राजपाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः AAP ने हरियाणा की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों को चुनावी मैदान में उतारा, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट