Move to Jagran APP

Haryana elections: JJP के प्रत्याशी घोषित होने से चौटाला परिवार की एकजुटता के प्रयासों को झटका

चौटाला परिवार के बीच सुलह के प्रयासों के बीच जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 11:59 PM (IST)
Haryana elections: JJP के प्रत्याशी घोषित होने से चौटाला परिवार की एकजुटता के प्रयासों को झटका
Haryana elections: JJP के प्रत्याशी घोषित होने से चौटाला परिवार की एकजुटता के प्रयासों को झटका

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी द्वारा सात उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करने के साथ ही चौटाला परिवार में एकजुटता की खाप पंचायतों की कोशिश को गहरा धक्का पहुंचा है। खाप पंचायतें पिछले कई दिनों से अभय सिंह चौटाला और दुष्यंत सिंह चौटाला के बीच राजनीतिक एकजुटता की कोशिश कर रही थी। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला द्वारा इसके लिए खाप पंचायतों को अधिकृत करने तथा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की मध्यस्थता के बावजूद कोई हल नहीं निकला।

loksabha election banner

इनेलो से अलग होकर अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सात उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट घोषित करने से दो दिन पहले दुष्यंत चौटाला ने यह कहकर कि पहले परिवार के दूसरे सदस्यों के बीच राजनीतिक एकजुटता कराओ, खाप पंचायतों की मुहिम को ब्रेक लगा दिया था। जजपा से पहले आम आदमी पार्टी दस सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें जजपा ने एक पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम तथा पूर्व विधायक अनूप धानक को चुनावी रण में उतारा है। अनूप धानक उन नेताओं में शामिल हैं, जो चौटाला परिवार में बिखराव के बाद से दुष्यंत सिंह चौटाला के खेमे में खड़े हैं।

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार हथीन से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को नारनौंद से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक अनूप धानक अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र उकलाना से ही चुनाव लड़ेंगे। पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान, महेंद्रगढ़ से राव रमेश पाल, नारनौल से कमलेश सैनी तथा बावल से श्याम सुंदर को टिकट दिए गए हैं। रमेश पाल भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी छोड़कर दो दिन पहले ही जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

नवीन जयहिंद कर रहे फील्ड में जाकर प्रत्याशियों की घोषणा

हरियाणा में आम आदमी पार्टी जजपा से पहले 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जजपा और आम आदमी पार्टी का हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में गठबंधन था, जो अब टूट चुका है। बडख़ल से धर्मबीर भड़ाना, बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी, होडल से करण डागर, हांसी से मनोज राठी, फतेहाबाद से लक्ष्य गर्ग, महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा, किलोई से फौजी मुुनिपाल अत्री, असंध से अनूप संधू, बहादुरगढ़ से अनीता और उकलाना से मनजीत रंगा पत्रकार के टिकट घोषित किए गए हैं। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि जल्द ही एक और सूची जारी की जाएगी। जयहिंद फील्ड में जाकर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं।

जेएनएन, चंडीगढ़। चौटाला परिवार के बीच सुलह के प्रयासों के बीच जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया है। घोषित प्रत्याशियों में एक पूर्व मंत्री व दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं। 

ये हैं घोषित प्रत्याशी

नेता का नाम                        विधानसभा क्षेत्र 

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार                    हथीन

पूर्व विधायक रामकुमार गौतम   नारनौंद

पूर्व विधायक अनूप धानक        उकलाना

देवेंद्र कादियान                       पानीपत ग्रामीण

राव रमेश पालड़ी                      महेंद्रगढ़

कमलेश सैणी                         नारनौल

श्याम सुंदर                            बावल

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.