Move to Jagran APP

Gurgaon, Faridabad Sonipat Election Result 2019 : यहां पढ़िए- कौन-कहां से जीता, किसे मिली हार

Gurgaon Faridabad Sonipat Election Result दिल्ली से सटी हरियाणा की 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लिए नतीजे सुखद नहीं रहे। दो-दो मंत्रियों को जबरदस्त हार मिली है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:39 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:49 AM (IST)
Gurgaon, Faridabad Sonipat Election Result 2019 : यहां पढ़िए- कौन-कहां से जीता, किसे मिली हार
Gurgaon, Faridabad Sonipat Election Result 2019 : यहां पढ़िए- कौन-कहां से जीता, किसे मिली हार

गुरुग्राम/सोनीपत/फरीदाबाद/ रेवाड़ी, ऑनलाइन डेस्क। Haryana Assembly Election result 2019: दिल्ली से सटी हरियाणा की 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लिए नतीजे सुखद नहीं रहे। महेंद्रगढ़ सीट से मंत्री राम बिलास शर्मा तो सोनीपत विधानसभा सीट से अन्य मंत्री कविता जैन को शिकस्त मिली है। जहां राम बिलास शर्मा कांग्रेस प्रत्याश राव दान सिंह 10220 वोट से हारे तो वहीं, सोनीपत विधानसभा सीट से मंत्री कविता जैन हार गई हैं। उधर, सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट से पहलवाल योगेश्वर दत्त कांग्रेस के कृष्णा हुड्डा से करीब 4000 वोट से हारे हैं।

loksabha election banner

गुड़गांव की तीन सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम

जिले की तीन विधानसभा सीटों- गुड़गांव, सोहना और पटौदी पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। बादशाहपुर सीट भाजपा ने इस बार गंवा दी है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में जिले की चारों सीटें थीं। इस बार बादशाहपुर सीट भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों गंवा दी है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे कुल 54 प्रत्याशियों में से अधिकतर अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। इस मामले में पटौदी क्षेत्र का रिकार्ड सबसे खराब रहा। कुल 12 प्रत्याशियों में से 11 की यहां जमानत जब्त हो गई।

गुड़गांव क्षेत्र से सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ही अपनी जमानत बचा सके। इसी प्रकार से बादशाहपुर से सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव की ही जमानत बची। सोहना क्षेत्र से सिर्फ दो प्रत्याशियों की जमानत बची। जिसमें जजपा प्रत्याशी रोहताश खटाना और बसपा प्रत्याशी जावेद अहमद के नाम शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गुड़गांव सीट से भाजपा उम्मीदवार सुधीर सिंगला, बादशाहपुर से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद, सोहना से भाजपा के उम्मीदवार संजय सिंह व पटौदी से भाजपा के सत्यप्रकाश जरावता विजयी रहे। उन्होंने बताया कि गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा प्रत्याशी सुधीर सिंगला ने 81,953 वोट हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने 48,638 वोट प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार सुखबीर कटारिया रहे उन्हें 23,126 वोट मिले।

बादशाहपुर से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद ने 1,06,798 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव ने 96,641 वोट हासिल किए। सोहना सीट से विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने 59,117 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर जजपा के उम्मीदवार रोहताश सिंह रहे।

पटौदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सत्यप्रकाश जरावता ने 60,633 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र पहाड़ी ने 24, 54 वोट प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर जजपा के उम्मीदवार दीपचंद को 19,629 वोट मिले। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हुए थे। जिससे मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

 नूंह में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, जीतीं तीनों सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव (2019) में मेवात क्षेत्र के नूंह जिले में कांग्रेस का कब्जा हो गया। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जिले की तीनों सीटें हासिल कर लीं। आपको बता दें शहर के यासीन मेव डिग्री कालेज में निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। फिर ईवीएम खुलने लगीं। जिले में सबसे पहला नतीजा फिरोजपुर ङिारका विधानसभा क्षेत्र से आया। इस विधानसभा क्षेत्र में 146736 वोटों की गिनती हुई, 18 राउंड की गिनती में यहां की मतगणना समाप्त हुई। भाजपा के प्रत्याशी नसीम अहमद को यहां पर 47542 वोट मिले वहीं कांग्रेस के मामन खान इंजीनियर 84546 वोट पाकर विजेता बने।

नूंह विधानसभा में 14 राउंड की मतगणना हुई। यहां पर 132078 वोटों की गिनती हुई। विजेता बने कांग्रेस के प्रत्याशी आफताब अहमद को जहां 52311 वोट मिले वहीं भाजपा के प्रत्याशी जाकिर हुसैन को 48273 वोट हासिल हुए। नूंह विधानसभा क्षेत्र का मुकाबला दिलचस्प रहा। आठवें चरण के बाद से आफताब ने बढ़त ली और अंत में विजेता बने।

पुन्हाना विधानसभा चुनाव में पहले चरण से ही मोहम्मद इलियास ने बढ़त ली। पहले चरण में मोहम्मद इलियास को 2255, रहीश खान को 1669 व भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को 846 वोट मिले। छठवें राउंड में इलियास को 12704, रहीश खान को 8807 व नौक्षम को 6541 वोट मिले थे। पहले चरण से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद इलियास ने जो बढ़त ली उसे अंत तक बनाए रखा। यहां 121959 मतों की गिनती 25 चरणों में हुई। जिसमें विजेता कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद इलियास को 35081 वोट मिले तो निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान 34270 वोट पाकर रनरअप रहे।

फरीदाबाद लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों का परिणाम एक नजर में

 फरीदाबाद विस क्षेत्र

विजेता : नरेंद्र गुप्ता (भाजपा)

कुल मत : 65887

दूसरे नंबर पर : लखन सिंगला(कांग्रेस)

कुल मत : 44174

जीत का अंतर : 21713

बल्लभगढ़ विस क्षेत्र

विजेता : मूलचंद शर्मा(भाजपा)

कुल मत : 66708

दूसरे नंबर पर : आनंद कौशिक(कांग्रेस)

कुल मत : 24995

जीत का अंतर : 41713

बड़खल विस क्षेत्र

विजेता : सीमा त्रिखा(भाजपा)

कुल मत : 58550

दूसरे नंबर पर : विजय प्रताप(कांग्रेस)

कुल मत : 56005

जीत का अंतर : 2545

तिगांव विस क्षेत्र

विजेता : राजेश नागर(भाजपा)

कुल मत : 97126

दूसरे नंबर पर : ललित नागर(कांग्रेस)

कुल मत : 63285

जीत का अंतर : 33841

पृथला विस क्षेत्र

विजेता : नयनपाल रावत (निर्दलीय)

कुल मत : 64625

दूसरे नंबर पर : रघुबीर सिंह तेवतिया(कांग्रेस)

कुल मत : 48196

जीत का अंतर : 16429

एनआइटी विस क्षेत्र

विजेता : नीरज शर्मा (कांग्रेस)

कुल मत : 61697

दूसरे नंबर पर : नगेंद्र भड़ाना(भाजपा)

कुल मत : 58455

जीत का अंतर : 3242

पलवल विस क्षेत्र

विजेता : दीपक मंगला (भाजपा)

कुल मत : 89426

दूसरे नंबर पर : करण दलाल (कांग्रेस)

कुल मत : 61130

जीत का अंतर : 28296

होडल विस क्षेत्र

विजेता : जगदीश नायर (भाजपा)

कुल मत : 55864

दूसरे नंबर पर : ललित नागर (कांग्रेस)

कुल मत : 52477

जीत का अंतर : 3387

हथीन विस क्षेत्र

विजेता : प्रवीन डागर (भाजपा)

कुल मत : 46744

दूसरे नंबर पर : मोहम्मद इसराइल (कांग्रेस)

कुल मत : 43857

जीत का अंतर : 2887

  • नारनौल सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश सैनी को 14715 वोटों से शिकस्त दी है। जहां भाजपा उम्मीदवार को 42732 वोट मिले तो वहीं, जेजेपी प्रत्याशी को सिर्फ  28017 मत ही मिले।
  • नांगल चौधरी विधासभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अभय सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी चौधरी मूलाराम को 20615 के बड़े अंतर से हराया है। जहां भाजपा प्रत्याशी को  55529 वोट तो जेजेपी उम्मीदवार को 34914 वोट मिले।
  • महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राव दान सिंह ने कैबिनेट मंत्री राम बिलास शर्मा को हराया है। इस सीट पर कांग्रेस के राव दानसिंह को 46478 मत तो भाजपा उम्मीदवार प्रो. रामबिलास शर्मा को 36258 वोट मिले। इस  तरह मंत्री  राम बिलास शर्मा 10220 वोटों से हार गए।
  • हथीन से भाजपा के प्रवीण डागर जीते।
  • होडल से भाजपा के जगदीश नायर विजयी।  
  • पलवल से भाजपा के दीपक मंगला ने दर्ज की जीत। 
  • पृथला से निर्दलीय नयनपाल रावत ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया।
  • एनआइटी फरीदाबाद से कांग्रेस के नीरज शर्मा ने भाजपा को पराजित किया। 
  • बड़खल से भाजपा की सीमा त्रिखा चुनाव जीतीं। 
  • बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा जीते।
  • फरीदाबाद-भाजपा उम्नमीदवार नरेंद्र गुप्ता ने मारी बाजी। 
  • तिगांव से भाजपा के राजेश नागर ने कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर को हराया।
  • सोनीपत की राई विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन लाल 2662 वोटों से जीते हैं। 
  • रेवाड़ी विधानसभा सीट से चिरंजीव राव ने जीत हासिल की है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल मुखिया लालू प्रसाद के दामाद भी हैं। 
  • बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद चुनाव जीत गए हैं।
  • कांग्रेस के पक्ष में आया पहला नतीजा, फिरोजपुर झिरका सीट से मामन खान जीते

  • नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव चुनाव जीत गए हैं। 

 दिल्ली से सटे सोनीपत की बरौदा सीट (Baroda assembly Election) से चुनाव लड़ रहे चर्चित पहलवान और ओलंपियन पदक विजेता योगेश्वर दत्त (Wrestler Yogeshwar Dutt) अगर जीत हासिल करते तो वे  इतिहास भी रचते। दरअसल, बरौदा हरियाणा विधानसभा की एक ऐसी सीट है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी जीत हासिल नहीं की है।

कई दशकों से कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर भाजपा हमेशा मात खाती रही है, इसीलिए भाजपा ने योगेश्वर दत्त पर दांव लगाया था, लेकिन वह भी हार गए। इस सीट पर भाजपा की बुरी स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भारद्वाज को जहां 1.3 फीसद वोट मिले वहीं, 2014 में मोदी लहर में 7.2 फीसद मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी बलजीत सिंह कोई बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा 2019 के तहत 21 अक्टूबर को सूबे की सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ था।

 Faridabad Election Results: कांग्रेस के पक्ष में आया पहला नतीजा, फिरोजपुर झिरका सीट से मामन खान जीते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.