Move to Jagran APP

दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान- BJP को समर्थन देने वालों को जूते मारेगी जनता

कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बेहद विवादति बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को जनता जूते मारेगी। इससे माहौल गर्मा गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 12:01 PM (IST)
दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान- BJP को समर्थन देने वालों को जूते मारेगी जनता
दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान- BJP को समर्थन देने वालों को जूते मारेगी जनता

चंडीगढ़, जेएनएन/एएनआइ। Haryana assembly Election 2019 Results के बाद राज्‍य में नई सरकार के गठन की कोशिशों के बीी पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा हे कि खट्टर सरकार का हिस्सा बनने जा रहे निर्दलीय विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं। वे लोगों का भरोसा बेच रहे हैं। हरियाणा के लोग ऐसा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे। लोग उन्हें जूते से मारेंगे। दीपेंद्र के इस बयान के बाद विवाद गर्माने की संभावना है।

loksabha election banner

बता दें कि हरियाणा में सात निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने की बात सामने आई है। इससे कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। इसके बाद दीपेंद्र का यह बयान आया है। बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गैर भाजपा दलों और निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर हरियाणा में सरकार बनाना चाहते थे, लेकिन रणजीत सिंह और गोपाल कांडा के साथ-साथ करीब छह निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ आ गए। माना जा रहा हे कि इसी बौखलाट में दीेपेंद्र हुड्डा ने यह विवादित बयान दे दिया।

नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने राज्‍य में सत्‍ता परिवर्तन के लिए वोट दिया। भाजपा को लोग सत्‍ता से बाहर करना चाहते हैं, ऐसे में जिन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है और उसके साथ सरकार में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, वे जनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा करके ये विधायक अपनी राजनीति कब्र खोद रहे हैं। प्रदेश की जनता इनको कतई माफ नहीं करेगी।

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गैर भाजपाई दलों को मिलकर सरकार बनानी चाहिए। हरियाणा की जनता ने भाजपा के खिलाफ बहुमत दिया है, इसलिए जनादेश का सम्मान करने की जरूरत है।  हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता ने अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के 75 पार के नारे की हवा निकाल दी।

इसे भी पढ़ें : Haryana Election Result 2019 : दो निर्दलीय MLA के भाजपा के साथ आने की चर्चा, कई और भी संपर्क में

निर्दलीय निर्वाचित हुए विधायकों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोकने के सवाल पर कहा कि यह गलत है। कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन और पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि हमें समय कम मिला। अगर कुछ समय और मिल जाता तो कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनती। जजपा नेता एवं नवनिर्वाचित विधायक दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम के प्रस्ताव के सवाल पर कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं की है। दिल्ली में आलाकमान और चुने गए विधायकों की सहमति से ही आगामी निर्णय लेंगे। विधानसभा चुनाव में उलटफेर के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में अलग मुद्दे थे। विधानसभा चुनाव के अलग मुद्दे होते हैं।

 पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: Haryana Election Result 2019 LIVE Updates CM मनोहर खुद जीते पर 7 मंत्री हारे, BJP 40 व Congress 31 सीटों पर आगे, JJP 10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.