Move to Jagran APP

PM मोदी की रोहतक रैली को खास बनाने में जुटी भाजपा, पन्‍ना प्रमुख ऐसे देंगे तैयारी का संदेश

हरियाणा भाजपा पीएक नरेंद्र मोदी की राेहतक रैली को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। रैली में पन्‍ना प्रमुख वोटरों की अपनी लिस्‍ट लहराकर पीएम को दिखाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 09:02 PM (IST)
PM मोदी की रोहतक रैली को खास बनाने में जुटी भाजपा, पन्‍ना प्रमुख ऐसे देंगे तैयारी का संदेश
PM मोदी की रोहतक रैली को खास बनाने में जुटी भाजपा, पन्‍ना प्रमुख ऐसे देंगे तैयारी का संदेश

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को बेहद खास बनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी के नेता जी-जान से जुटे हुए हैं। रैली में पन्‍ना प्रमुख अपने मतदाताओं की सूची वाले कागज को लहराएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रथयात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक की धरा से चुनावी संदेश देंगे। पीएम मोदी 8 सितंबर को रैली को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा प्रभारी अनिल जैन ले रहे हर जिले में बैठकें, 8 सितंबर को हुड्डा के गढ़ में गरजेंगे मोदी 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले रोहतक में प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा जी-जान से जुटी हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रथयात्रा के लिए ताबड़तोड़ मेहनत की जा रही तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की रैली की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी जन आशीर्वाद रथयात्रा के तीन चरण पूरा कर चुके हैं। रथयात्रा के चौथे चरण में वह शनिवार को महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के दौरे पर हैं। इनमें कुछ इलाका पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रभाव वाला है। मुख्यमंत्री की रथयात्रा का समापन 7 सितंबर को होगा और 8 सितंबर को रोहतक में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

सामने मतदाताओं के नाम का पन्ना लहराएंगे प्रमुख

प्रधानमंत्री की रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने मोर्चा संभाला हुआ है। डा. अनिल जैन जिला स्तरीय बैठकें लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों, जिला पदाधिकारियों व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। सोनीपत, हिसार, अंबाला और सिरसा में इन बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। 8  सितंबर से पहले-पहले वह सभी जिले कवर कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: तीन पुलिसकर्मी जिस युवक की हत्‍या में झेल रहे थे केस 14 साल बाद मिला जिंदा, जानें कैसे रची

भाजपा प्रधानमंत्री की रैली में नया प्रयोग करने जा रही है। राज्य में भाजपा के करीब 20 हजार बूथ हैं। हर बूथ पर भाजपा ने 10 से 15 पन्ना प्रमुख बनाए हैं, जिनकी संख्या करीब तीन लाख है। एक पन्ना प्रमुख के हवाले 60 मतदाता हैं। पन्ना प्रमुख का मतलब यह है कि एक पार्टी कार्यकर्ता को सिर्फ 60 मतदाताओं तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे शुरू से लेकर आखिर तक इन्हीं 60 लोगों की चिंता करनी है और पार्टी के हक में वोट डलवाने हैं।

यह भी पढ़ें:  भारत के एतराज के बाद रास्ते पर आया पाक, अमरिंदर ने इमरान खान को पत्र लिखकर दी नसीहत

सभी पन्ना प्रमुख अपने-अपने पन्ने लेकर मोदी की रैली में जाएंगे। मोदी जब भी मंच से पन्ना प्रमुखों के बारे में चर्चा करेंगे अथवा उनका नाम लेंगे, तभी सभी पन्ना प्रमुख अपने-अपने पन्ने हवा में लहराकर प्रधानमंत्री को दिखाएंगे। राज्य में एक करोड़ 81 लाख मतदाता हैं, जिन्हें भाजपा पूरी रणनीति के तहत कवर करने में जुटी है। राज्य में भाजपा ने 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ेंं: क्रिकेटर हरभजन सिंह का नया मिशन, सामने लाएंगे समाज के गुमनाम हीरोज की जिंदगी

--------

रथयात्रा और विजय संकल्प के बाद नहीं दिखेगा विपक्ष : जैन

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार सीएम की रथयात्रा में लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इससे विरोधी राजनीतिक दलों की नींद हराम हो गई। कांग्रेस आपसी गुटबाजी में उलझी है और इनेलो खत्म हो गई, जबकि जजपा-बसपा गठबंधन का कोई आधार नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पाले राम गुर्जर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक रैली के बाद विरोधी राजनीतिक दलों के नेता अपने घरों में दुबक कर बैठ जाएंगे। आने वाला समय भाजपा का है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.