Move to Jagran APP

Haryana Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, अमित शाह के दौरे से गर्माएगा माहौल

Haryana Assembly Election 2019 में अब घमासान मचेगा। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे के साथ ही चुनावी माहौल गर्मा जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 10:11 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 10:19 AM (IST)
Haryana Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, अमित शाह के दौरे से गर्माएगा माहौल
Haryana Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, अमित शाह के दौरे से गर्माएगा माहौल

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। Haryana Assembly Election 2019 में अब चुनावी रण में घमासान मचने के आसार हैैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को जहां पार्टी के चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे, वहीं शाह के दौरे के साथ ही राष्ट्रीय नेताओं की हरियाणा में आवाजाही तेज हो जाएगी। भाजपा ने पूरे हरियाणा को चार हिस्सों में बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम तय किए हैैं, जबकि अमित शाह एक दर्जन जनसभाएं करेंगे।

loksabha election banner

कैथल, लोहारू और महम में आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां

कांग्रेस अभी तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हरियाणा में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस के प्रचार की पूरी बागडोर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के कंधों पर है। इनेलो के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला प्रचार कर चुके हैं, जबकि अभय सिंह चौटाला ने भी मोर्चा संभाल रखा है। जजपा के लिए दुष्यंत चौटाला व नैना चौटाला स्टार प्रचारक हैैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पंडित नवीन जयहिंद प्रचार करेंगे। उन्होंने प्रचार की गुप्त रणनीति तैयार की है।

सोनिया और राहुल के दौरे तय नहीं, हुड्डा व सैलजा पर कांग्रेस की जिम्मेदारी

भाजपा ने मई में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी थी जिसका असर मौजूदा समय में साफ नजर आ रहा है। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने छह महीने पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फीडबैक लेकर होमवर्क शुरू कर दिया था। मोदी-शाह की जोड़ी ने ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बनाते हुए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई।

जिताऊ चेहरों के लिए भाजपा ने दो कैबिनेट मंत्रियों सहित 12 विधायकों के टिकट काटने से भी परहेज नहीं किया। पार्टी के कई बड़े नेताओं को टिकट नहीं मिलने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी डैमेज कंट्रोल में भी जुटी है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रूठे हुए नेताओं को मनाने में जुटे हैैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मोदी के दौरे के बाद यह नाराजगी पूरी तरह से खत्म होने के आसार हैैं। भाजपा ने चुनावी रण में 40 स्टार प्रचारक उतारे हैं जिनमें 18 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

आज शाह की तीन रैलियां

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार से धुआंधार प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पहले दिन उनकी कैथल, लोहारू और महम में रैलियां रखी गई हैं। कैबिनेट की बैठक के चलते बरवाला रैली स्थगित करनी पड़ी है। शाह 14 अक्टूबर को पीएम मोदी के साथ फिर हरियाणा आएंगे।

इस दिन पीएम मोदी बल्लभगढ़ में दक्षिण हरियाणा की रैली करेंगे तो शाह टोहाना, पंचकूला, करनाल और गुरुग्राम के बादशाहपुर में रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए माहौल बनाएंगे। 15 अक्टूबर को पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में उत्तर हरियाणा और चरखी दादरी में मध्य हरियाणा को साधेंगे तो 18 अक्टूबर को हिसार में बांगर बेल्ट की रैली रखी गई है।

अशोक तंवर पहुंचा रहे कांग्रेस को नुकसान

सोनिया और राहुल गांधी के दौरे तय नहीं होने से कांग्रेस का चुनाव अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। पार्टी के पूर्व प्रधान अशोक तंवर कांग्रेस छोडऩे के बाद पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए फील्ड में निकल पड़े हैैं। हालांकि जब वह छह साल प्रधान रहे, तब भी कांग्रेस को खड़ा नहीं कर पाए। तंवर को अब हुड्डा और सैलजा ने भी गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.