Move to Jagran APP

मैं भी चौकीदार अभियान: हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर डटे रहे मनोहर और उनके मंत्री

हरियाणा में मैं भी चौकीदार अभियान के दौरान मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उनके मंत्री राज्‍य केे सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में डटे रहे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 09:32 AM (IST)
मैं भी चौकीदार अभियान: हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर डटे रहे मनोहर और उनके मंत्री
मैं भी चौकीदार अभियान: हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर डटे रहे मनोहर और उनके मंत्री

चंडीगढ़, जेएनएन : राष्ट्रव्यापी मैैं भी चौकीदार अभियान के तहत भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनकी टीम तथा केंद्रीय मंत्रियों ने सभी दस लोकसभा सीटों पर लोगों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं खासे उत्‍साहित दिखे। भाजपा इसके साथ ही हरियाणा में कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

loksabha election banner

मैं भी चौकीदार अभियान के जरिये कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा

मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की टीम पूरे प्रदेश में एक साथ व्यापक चुनाव प्रचार करने में कामयाब रही। सभी लोकसभा मुख्यालयों पर रविवार को शाम चार बजे से भाजपा समर्थक जमा होने शुरू हो गए थे। प्रधानमंत्री के संवाद तक कार्यकर्ता जमे रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं को उनके हर हमले का जवाब देने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री अपनी टीम के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर के साथ गुरुग्र्राम में जमे तो सुभाष बराला केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ फरीदाबाद में रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत अपने भरोसे के जनस्वास्थ्य राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल के साथ रेवाडी, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा नारनौल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचकूला में डटे रहे।

राेहतक में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता।

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ एवं सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ रोहतक में मोर्चा संभाला। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन अपने पति सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के साथ सोनीपत में रहीं।

परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार कुरुक्षेत्र से टिकट के दावेदार श्रम राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के साथ करनाल, तथा सिरसा लोकसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के हमलों का जवाब दिया।

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज सिरसा में रहे। इस दौरान बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन तथा विधायकों के साथ-साथ प्रमुख पदाधिकारियों ने भी मैैं भी चौकीदार अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्र्राम में कहा कि वे लोग ही तकलीफ में हैैं, जिन्होंने जनता का हक मारने की परंपरा को विकसित किया है। मैं भी चौकीदार पर बने गीत को अधिक से अधिक संख्या में लोगों के बीच लेकर जाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.