Move to Jagran APP

कांग्रेस से गठबंधन की आस में लटक रही है आप-जजपा प्रत्याशियों की सूची

हरियाणा में आप और जेजेपी उम्‍मीदवारों की सूची कांग्रेस से गठबंधन की उम्‍मीद में लटकी हुई है। गठबंधन के नेताओं को अब भी कांग्रेस से गठजोड़ की उम्‍मीद है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 10:10 AM (IST)
कांग्रेस से गठबंधन की आस में लटक रही है आप-जजपा प्रत्याशियों की सूची
कांग्रेस से गठबंधन की आस में लटक रही है आप-जजपा प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली, जेजेपी। आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों की सूची लटक गई है। ऐसा  माना जा रहा है कि उनको अब भी हरियाणा में कांग्रेस से गठजोड़ की उम्‍मीद है। कांग्रेस से गठबंधन की आस में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी का चुनाव प्रचार थम गया है। गठबंधन के नेताओं की दिल्ली में कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अभी सूची नहीं जारी हो पा रही है।

loksabha election banner

जेजेपी के संस्थापक अजय चौटाला भी जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उनकी तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी आप नेता गोपाल राय, आप के हरियाणा प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद से जेजेपी नेता केसी बांगड़ ने भी विचार-विमर्श किया। जेजेपी सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की नजर अभी कांग्रेस नेताओं के अंतिम निर्णय पर लगी है। कांग्रेस यदि दिल्ली के साथ हरियाणा में समझौता नहीं करते तो आप-जेजेपी गठबंधन हरियाणा की दस सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगा।

-----------

'भाजपा को जिताना चाहती है कांग्रेस'

''आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ हरियाणा में भी कांग्रेस से समझौता करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस नेता इस ऑफर को ठुकराकर भाजपा को मजबूत कर रहे हैैं। वे हरियाणा और दिल्ली में भाजपा को जिताना चाहते हैैं। यही कारण है कि गठबंधन के लिए बातचीत की बजाए कांग्रेस नेता ट्वीट कर रहे हैं। ट्वीटर पर गठबंधन बनते नहीं बल्कि टूटते हैं। आप और जजपा का हरियाणा में मजबूत गठबंधन है, यह टूटेगा नहीं। गठबंधन अगले दो दिन में 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर देगा।

                                                                                                 - नवीन जयहिंद, प्रदेश संयोजक, आप।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.