Move to Jagran APP

प्रचार के रंग: Facebook पर Live मिलते हैं नेता जी, Twitter पर भी बढ़ी सक्रियता

चुनाव को लेकर नेता सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हो गए हैं। नेता जी फेसबुक पर लाइव होकर समर्थकों से रू-ब-रू हो रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 02:15 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 08:53 PM (IST)
प्रचार के रंग: Facebook पर Live मिलते हैं नेता जी, Twitter पर भी बढ़ी सक्रियता
प्रचार के रंग: Facebook पर Live मिलते हैं नेता जी, Twitter पर भी बढ़ी सक्रियता

हिसार/सिरसा [श्याम नंदन कुमार/सुधीर आर्य]। डिजिटल क्रांति ने बहुत कुछ बदल दिया है। ज्यादातर नेता मल्टी टास्किंग हो गए हैैं और अपने कार्यक्रम का एक साथ कई प्लेटफार्म पर इस्तेमाल कर रहे हैैं। कम समय और कम मेहनत में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना रहे हैैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय ही नहीं, प्रादेशिक और जिला स्तर के नेता भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। Facebook, Twitter और इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट है। विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों से भी वे जुड़े हैैं। अपने कार्यक्रमों को Facebook व Twitter पर लाइव करने के साथ ही यूट्यूब पर इसे अपलोड कर रहे हैैं। लाइव होकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता भी Facebook पर लाइव हो रही है।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी दलों के दिग्गज Facebook पर लाइव रहते हैं। चाहे इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला हों या फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर। जजपा नेता दुष्यंत या दिग्विजय तथा नैना चौटाला की रैलियां और जनसभाएं भी Facebook पर लाइव चलती हैं। Facebook पर समर्थक न केवल नेताओं के विचार जानते हैं बल्कि अपने कमेंट्स देने से भी नहीं चूकते। छुट्भैया नेता भी Facebook पर सक्रिय हो रहे हैं।

Twitter पर सक्रिय हैं भाजपा और कांग्रेस और जजपा के बड़े नेता

रोहतक, भिवानी, हिसार और सिरसा के अधिकांश बड़े नेता सोशल मीडिया को चुनाव में अस्त्र की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वे Facebook व Twitter पर  सक्रिय हैं। Twitter पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दो लाख 18 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। दीपेंद्र इस मामले में मंत्री अनिल विज  (2 लाख 22 हजार) के काफी करीब हैं तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल (1 लाख 44 हजार) से काफी आगे। हालांकि Twitter पर सक्रियता के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विपक्षी दलों के नेताओं से काफी आगे हैं। उन्होंने अब तक 17 हजार से अधिक ट्वीट किए हैं। Twitter पर कुलदीप बिश्नोई और जयहिंद भी काफी सक्रिय हैं। इन दोनों नेताओं ने अब तक 10 हजार से अधिक ट्वीट किए हैं। हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी काफी ट्वीट किए हैं।

अभय ने Twitter पर रखी समर्थन की शर्तें

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अभय सिंह चौटाला ने Twitter के माध्यम से सशर्त खुला समर्थन का ऐलान किया है। अपने Twitter हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि जो भी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करेगा, हम उसे समर्थन देंगे। इसी तरह 1 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट किया कि जो किसान की बेटी को 50 हजार रुपये देगा, हम उसका समर्थन करेंगे।

Twitter पर रखते राय, देते प्रतिक्रिया

प्रदेश में कैबिनेट मंत्री अनिल विज तो विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय Twitter पर रखते हैैं। काग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का Twitter अकाउंट लगातार अपडेट होता रहता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.