Move to Jagran APP

इनेलो ने की तीन और प्रत्याशियों की घोषणा, अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:08 PM (IST)
इनेलो ने की तीन और प्रत्याशियों की घोषणा, अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
इनेलो ने की तीन और प्रत्याशियों की घोषणा, अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुरुक्षेत्र से अर्जुन चौटाला, रोहतक से धर्मवीर फौजी और भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से बलवान यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी राज्य की दस में से नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। गुरुग्राम सीट फिलहाल पार्टी ने होल्ड रखी है। इनेलो के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में इनेलो प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की।

loksabha election banner

इनेलो के उम्मीदवार

  1. कुरुक्षेत्र  अर्जुन चौटाला
  2. रोहतक  धर्मवीर फौजी
  3. भिवानी महेंद्रगढ़ बलवान यादव
  4. हिसार  सुरेश कोथ
  5. सिरसा  चरणजीत सिंह रोड़ी
  6. करनाल   धर्मबीर पाढा
  7. सोनीपत   सुरेंद्र छिक्कारा
  8. अंबाला   रामपाल बाल्मीकि
  9. फरीदाबाद  महेंद्र सिंह चौहान

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.