Move to Jagran APP

Loksabha Election: रण के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों की तैयारी, खिलाड़ी-कलाकार भी चाहें टिकट

Loksabha Election 2019 में हरियाणा से चार केंद्रीय मंत्री चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही कई खिलाड़ी व कलाकार भी टिकट के तबलगारों में हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 12:34 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:37 AM (IST)
Loksabha Election: रण के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों की तैयारी, खिलाड़ी-कलाकार भी चाहें टिकट
Loksabha Election: रण के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों की तैयारी, खिलाड़ी-कलाकार भी चाहें टिकट

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। राष्ट्रीय राजनीति में अपना पूरा दखल रखने वाले हरियाणा में इस बार रोचक चुनावी मुकाबले होने के आसार हैैं। छठे चरण में चुनाव की वजह से हालांकि राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान देर से कर सकते हैैं, लेकिन टिकट के तलबगारों ने अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है।

prime article banner

राव इंद्रजीत व कृष्ण पाल गुर्जर का लड़ना तय, वीके सिंह व मेनका गांधी मांग रहे टिकट

इस बार के चुनाव में कई बड़े चेहरे हरियाणा में वोट मांगते दिखाई दे सकते हैैं। इनमें खेल जगत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हैैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट पड़ेंगे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। फिलहाल सात लोकसभा सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्र्रेस, एक इनेलो और एक सीट पर जननायक जनता पार्टी (पूर्व में इनेलो) का कब्जा है।

कृष्‍णपाल गुर्जर के साथ जनरल वीके सिंह।

गीता फौगाट, हंसराज हंस, योगेश्वर दत्त और रणदीप हुड्डा के नाम भी चर्चाओं में

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और हजकां के बीच राजनीतिक गठजोड़ था, जो विधानसभा चुनाव में टूट गया था। भाजपा के हिस्से में तब आठ लोकसभा सीटें आई थी, जिनमें से वह रोहतक छोड़कर बाकी सात सीटें जीत गई थी और हजकां अपने हिस्से की हिसार व सिरसा लोकसभा सीटें हार गई थी। रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाजी मारी। हिसार में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और सिरसा में इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैैं।

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कर रहे आइएएस बेटे के लिए लाबिंग, नैना चौटाला भी सक्रिय

भाजपा इस बार किसी भी दल के साथ गठबंधन के मूड में नहीं है। मिशन 2019 फतेह करने के लिए वह 10 में से आठ सीटों पर नए चेहरे उतारेगी। गुरुग्र्राम से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का चुनाव लड़ना तय है।

मेनका गांधी चाह रही करनाल, भाजपा कुरुक्षेत्र देने को तैयार

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की निगाह इस बार करनाल लोकसभा सीट पर है। कुरुक्षेत्र में अपनी पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी के बागी हो जाने की वजह से भाजपा उन्हें यहां से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है, लेकिन मेनका की पसंद करनाल है। पूर्व में सुषमा स्वराज भी करनाल से चुनाव लड़ चुकी हैैं, मगर जीती नहीं। यहां भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया, शशिपाल मेहता और संजय भाटिया के नाम भी प्रमुख हैैं।

सोनीपत से योगेश्वर दत्त भाजपा व कांग्रेस दोनों के संपर्क में

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैैं। पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा और कांग्र्रेस दोनों के संपर्क में हैैं, जबकि कांग्र्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अथवा उनकी धर्मपत्नी आशा हुड्डा के भी चुनाव लडऩे की चर्चाएं चल रही हैैं। भाजपा के पास सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन मजबूत दावेदार हैैं।

रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए भाजपा रच रही व्यूह

 रोहतक लोकसभा सीट सभी दलों के लिए काफी अहम हैैं। यहां से कांग्र्रेस के दीपेंद्र हुड्डा मोदी लहर में भी दूसरी बार सांसद बने। भाजपा में पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अभिनेता रणदीप हुड्डा के नाम चल रहे हैैं। सहवाग चुनाव नहीं लडऩे का संकेत दे चुके हैैं। कांग्र्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के मुकाबले भाजपा राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, ओमप्रकाश धनखड़ अथवा वीर कुमार यादव में से किसी एक को उतार सकती है।

गीता फौगाट।

भिवानी में जनरल वीके सिंह और गीता फौगाट के नाम

भिवानी लोकसभा सीट पर भाजपा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के नाम पर विचार कर रही है। जननायक जनता पार्टी की ओर से खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर फौगाट की बेटी गीता फौगाट को भिवानी के रण में उतारा जा सकता है। कांग्र्रेस यहां पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ-साथ उनकी मां विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नाम पर भी विचार कर रही है।

हिसार में नैना चौटाला दे सकती हैं टक्कर, कुलदीप बेटे भव्य के लिए अड़े

 हिसार के चुनावी रण में हालांकि जेजेपी से दुष्यंत चौटाला के लडऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैैं, मगर दुष्यंत या दिग्विजय की बजाय उनकी विधायक मां नैना सिंह चौटाला के यहां दस्तक देने की अधिक चर्चाएं चल रही हैैं। कांग्र्रेस के संभावित उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई के मुकाबले नैना काफी मजबूत स्थिति में होंगे। हालांकि कुलदीप चाहते हैैं कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई हिसार से चुनाव लड़ें।

सिरसा व अंबाला में हंसराज हंस, सैलजा और तंवर के नाम

सिरसा सुरक्षित लोकसभा पर भाजपा में कृष्ण बेदी, सुनीता दुग्गल और सूफी गायक हंसराज हंस के नाम चल रहे हैैं, जबकि अंबाला में मौजूदा सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम है। यहां से कांग्र्रेस कु. सैलजा को मैदान में उतार सकती है, जबकि सिरसा में अशोक तंवर पर दांव खेला जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.