Move to Jagran APP

नामांकन में रोचक खुलासे, दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला हैं चचेरे भाइयों कर्ण-अर्जुन के कर्जदार

चौटाला परिवार में टूट के बावजूद आपसी लगाव कायम हैं। चाचा अभय सिंह चौटाला से विवाद के बाद अलग पार्टी बनाने वाले दुष्‍यंत और दिग्विजय चौटाला अपने चचेरे भाइयों से लेनदेन जारी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 01:09 PM (IST)
नामांकन में रोचक खुलासे, दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला हैं चचेरे भाइयों कर्ण-अर्जुन के कर्जदार
नामांकन में रोचक खुलासे, दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला हैं चचेरे भाइयों कर्ण-अर्जुन के कर्जदार

हिसार, [गौरव तंवर]। लोकसभा चुनाव लड़ रहे कई करोड़पति प्रत्याशी करोड़ों के कर्जदार हैं। इनमें कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जेजेपी सहित लगभग सभी पार्टियों के नेता शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें कुछ ने तो मां-बाप, भाई या अन्य नजदीकी रिश्तेदार से ही मोटा कर्ज लिया हुआ है। कुछ प्रत्याशियों ने बतौर कर्ज भी अपने परिजनों को ही अच्छी-खासी रकम दे रखी है। चाचा अभय चौटाला से विवाद के बाद नया दल बनाने वाले दुष्‍यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला का अपने चचेरे भाइयों कर्ण और अर्जुन से लेनदेन जारी है। दुष्यंत व दिग्विजय इनके लाखों रुपये के कर्जदार हैं।

loksabha election banner

कई हैं करोड़पति नेता जी, कोई माता-पिता तो कोई भाई का करोड़ों का कर्जदार

प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दिए हैं, उनमें ये रोचक जानकारी सामने आई है। इनेलो में बिखराव के बाद अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला में चाहे जितने राजनीतिक हमले हुए हों, लेकिन भाइयों में प्रेमभाव पहले जैसा है। अभय के बेटों कर्ण और अर्जुन ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को लाखों रुपये का कर्ज दे रखा है।

कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला।

कर्ण चौटाला ने दुष्यंत को पांच लाख रुपये और दिग्विजय को 19 लाख 20 हजार रुपये कर्ज दिया है। अर्जुन चौटाला ने दुष्यंत को 17 लाख रुपये और दिग्विजय को एक लाख 20 हजार रुपये दिए हुए हैं। दुष्यंत और दिग्विजय के नामांकन फार्म में भी इसका जिक्र है।

हिसार से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला की बात करें तो वैसे तो वह करीब 47 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी के मालिक हैं, लेकिन उन पर 5 करोड़ 36 लाख 84 हजार का कर्ज भी है। उन्होंने अपने पिता अजय चौटाला से ही 2 करोड़ 30 लाख का कर्ज ले रखा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां नैना चौटाला से 34 लाख का कर्ज लिया हुआ है। इसके अलावा कुशल मित्तल से उन्होंने एक करोड़ 40 लाख का कर्ज लिया हुआ है।

इसी तरह दुष्‍यंत के छोटे भाई और सोनीपत से जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी अपने पिता से 1.35 करोड़ का कर्ज लिया हुआ है। उन्होंने बड़े भाई दुष्यंत से भी 76.17 लाख का कर्ज लिया हुआ है। वह अपनी मां नैना चौटाला से भी एक करोड़ 85 लाख का कर्ज लिए हुए हैं। दिग्विजय पर कुल 9.89 करोड़ का कर्ज है।

इसी तरह हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने अपने पिता कुलदीप बिश्नोई से ही एक करोड़ 78 लाख 62 हजार का कर्ज ले रखा है। रोहतक से सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी पत्नी हेमश्वेता को दो करोड़ रुपये का लोन दिया हुआ है। उन पर करीब साढ़े 18 लाख की देनदारी है। रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरविंद शर्मा भी अपनी पत्नी रीता से करीब पौने 18 लाख का कर्ज लिए हुए हैं।

-----------

आंकड़ों में जानिये नेताजी की देनदारी और लेनदारी

नाम,                     पार्टी            कहां से प्रत्याशी         कितना कर्ज              कर्ज दिया 

दुष्यंत चौटाला-   जेजेपी-                हिसार-               5.36 करोड़ रुपये-        6.71 करोड़

बृजेंद्र सिंह          भाजपा                 हिसार                61.83 लाख-              -------

भव्य बिश्नोई      कांग्रेस                 हिसार-                1.78 करोड़               76.41 लाख   

सुनीता दुग्गल     भाजपा                सिरसा                  25 लाख-                 -----

अशोक तंवर        कांग्रेस                सिरसा                 74.89 लाख              ------

दीपेंद्र हुड्डा         कांग्रेस                रोहतक                 18.46 लाख              2 करोड़

अरविंद शर्मा       भाजपा               रोहतक                 90.78 लाख               69.28 लाख

स्वाति यादव-    जेजेपी-              भिवानी-महेंद्रगढ़       4.59 करोड़                 6.72 करोड़

श्रुति चौधरी       कांग्रेस               भिवानी-महेंद्रगढ़       9.51 करोड़                  6.95 करोड़

धर्मबीर            भाजपा               भिवानी-महेंद्रगढ़        2.40 लाख                  -------

नायब सिंह सैनी-   भाजपा            कुरुक्षेत्र                    57.20 लाख                 -------

निर्मल सिंह          कांग्रेस             कुरुक्षेत्र                    14 लाख                     --------

अर्जुन चौटाला-     इनेलो              कुरुक्षेत्र                     34. 96 लाख              22.68 लाख

रतनलाल कटारिया-  भाजपा        अंबाला                      27 हजार                    -------

कुलदीप शर्मा            कांग्रेस       करनाल                      10.11 लाख                --------

धर्मवीर-                  इनेलो         करनाल                      17.35 लाख               ---------

दिग्विजय चौटाला-    जेजेपी       सोनीपत                      9.89 करोड़               10.14 करोड़

भूपेंद्र सिंह हुड्डा-       कांग्रेस       सोनीपत                     14.40 लाख                40 लाख

कृष्णपाल गुर्जर        भाजपा       फरीदाबाद                    8.71 लाख                 -----

अजय यादव -          कांग्रेस        गुरुग्राम                       73.59 लाख               एक लाख

-------------

''परिजनों से कर्ज के रूप में बड़ी राशि लेने या उन्हें देने के पीछे बड़ी वजह है विश्वास। व्यक्ति यदि बाहर से कर्ज लेता है तो उसे सिक्योरिटी के रूप में कुछ न कुछ रखना पड़ता है मगर खून के रिश्तों में ये सब नहीं होता। दूसरा कोई बाहरी बड़ा कर्ज देने में दस बार सोचेगा मगर परिजन आपस में कर्ज लेने-देने संकोच नहीं करते। यही कारण है कि नेता लोग रिश्तेदारों से ही कर्ज लेना पसंद करते हैं।

                                                                         - रामनिवास अग्रवाल, सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.