चुनावी रैली में बोलीं मायावती- धन्ना सेठों की चौकीदारी करते हैं मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 में आज बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती हरियाणा में भाजपा के गढ़ माने जानेवाले कुरुक्षेत्र में पहुंच गई हैं।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने वीरवार को कुरुक्षेत्र व पानीपत में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने रैली मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्ना सेठाें की चौकीदारी कर रहे हैं। मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी लागू करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्यों में भी प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में आरक्षण नहींं दिया है। आरक्षण का लाभ धन्ना सेठ लेे रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो ने कहा- भाजपा संग कांग्रेस पर भी निशाना साधा
कुरुक्षेत्र में मायावती ने भीड़ देखकर कहा, लग रहा है कि लोग दिल्ली जाने को उत्सुक हैंं। लोग नमो वालों को भगा कर जय भीम वालों को सत्ता में लाना चाहते हैैं। मायावती ने कहा कि चौकीदार की नाटकबाजी भी काम नहींं आएगी। नरेंद्र मोदी ने 2014 में गरीबों को अच्छे दिन दिखाने के वादा किया था। लेकिन हुआ उल्टा। उन्होंने धन्नासेठों को मालामाल करने की चौकीदारी की।
उन्होंनेे कहा कि हम मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए संघर्ष करते रहे। 1989 में पहली बार बसपा के तीन सांसद चुने गए थे। उस समय वीपी सिंह हम सरकार में शामिल हाेना चाहते थे। हमने इसके लिए दो शर्तें रखींं। बाबा साहेब को भारत रत्न का सम्मान और मंडल कमीशन लागू करना।
मायावती ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आज़ादी के बाद केंद्र और देश के अधिक राज्यों में सत्ता रही है। लंबे शासनकल में गलत नीतियों कवजह से केंद्र और सत्ता से बाहर होना पड़ा। अंग्रेजों के जाने के बाद इसके ही हाथों में सत्ता रही। इनके राज में न गरीबी दूर हुई और न किसान खुशहाल हुए।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने लोगों को को अधिकार दिए, लेकिन उसका लाभ भी नहीं मिलने दिया। अगर आप चाहते हैं कि इन कानूनी अधिकार का लाभ मिले तो संगठित हो जाओ। आबादी ज्यादा है और एकजुट हो गए तो केंंद्र की सत्ता की चाबी आ जाएगी। इसके बाद सामान्य श्रेणी के गरीबों का भला कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के लगाए पौधे को खत्म कर दिया। कांशीराम ने बाबा साहेब की मूवमेंट को समझा और बसपा का गठन किया। कांग्रेस आरएसएस को कमजोर करने की बजाय हमारे ही पीछे लगी है। कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहींं की।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद को चौकीदार कहते हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि उन्होंने धन्नासेठों को मालामाल करने की चौकीदारी की। आज किसान तो दुखी हैंं ही दुकानदार, गरीब व युवा सहित सभी वर्ग परेशान हैैं। गरीबों, अल्पसंख्यक समाज, आदिवािसियों का विकास नहीं हुआ। पूरे देश में अभी तक इनका सरकारी नौकरी में कोटा अधूरा है।
पानीपत में मायावती ने कहा कि भाजपाई जब वोट मांगने आए तो उनसे पांच साल पहले किए चुनावी वादे का हिसाब मांगो। हम जानते हैं वो हिसाब नहीं देंगे। आप सब किसी तरह उनके बहकावे में न आओ। बसपा व लोसुपा गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाओ।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केंद्र व अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकारें थी। गलत नीतियों से कांग्रेस सत्ता से बाहर चली गई। भाजपा भी आरएसएसवादी, पूंजीवादी व जातिवादी का रंग देकर केंद्र में सत्ता से बाहर चली जाएगी। लोकसभा चुनाव में नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। चाहे छोटे बड़े चौकीदार कितने जोर लगा लें। भाजपा सरकार से गरीब और किसान दुखी हैं। चुनावी में हमारी सरकार आई तो गरीबों को छह हजार देने की बजाए गरीब परिवारों को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी देने का प्रबंध करुंगी। हर हाथ को काम देने से समस्या दूर हो सकती है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी ने भी मंच से संबोधित किया।
इससे पहले मायावती भिवानी तथा फरीदाबाद में चुनावी रैलियां कर चुकी हैैं। बृहस्पतिवार को उनकी पहली चुनावी रैली कुरुक्षेत्र में होगी जहां से बसपा प्रत्याशी शशि सैनी चुनाव मैदान में हैं। यहां से मायावती अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगी। दूसरी रैली पानीपत में होगी। करनाल से बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन मायावती पानीपत से ही करनाल, सोनीपत तथा रोहतक संसदीय क्षेत्रों को कवर करेंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप